Popup Image
Advertisement

चामुंडा माता चौराहा पर हादसा, फुटेज सामने आया

चामुंडा माता चौराहा पर हादसा, फुटेज सामने आया

Advertisement

तेजी से बस निकालने में ली महिला की जान

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लापरवाह बस चालक ने चामुंडा माता चौराहे पर एक महिला की जान ले ली। हादसे का फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बस तेजी से आगे बढ़ी और महिला को चपेट में ले लिया।

Advertisement

शुक्रवार शाम 6.30 बजे ऑफिस से घर के लिए निकली भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की अकाउंट ऑफिसर पर ड्राइवर ने बस चढ़ा दी। चामुंडा माता चौराहे पर सिग्नल की ओर बढ़ी, तभी देवास गेट की ओर से आ रही बस ने उनकी स्कूटी के साइड से कट मारा, जिससे वे गिर गईं, इसके बाद ड्राइवर बस चढ़ाते हुए निकल गया। बस का पहिया उनके सिर से गुजर गया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना का फुटेज सामने आया है, शालिनी शर्मा (44) उज्जैन शहर के इंदिरा नगर इलाके की रहने वाली थी। पति अभिषेक शर्मा, आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष हैं। देवास गेट थाना पुलिस ने बस जब्त कर ली है। ड्राइवर फरार है। एम यादव ट्रैवल्स की बस (एमपी 13 बी-5887) सवारी उतारने के बाद पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी।

Advertisement

फुटेज में नजर आ रहा है कि जैसे ही शालिनी स्कूटी से आगे बढ़ी, पुराने माधव कॉलेज मार्ग की तरफ से आ रही बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। बस की टक्कर के बाद शालिनी गिरते ही पहिए के नीचे आ गईं। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें