चिमनगंज मंडी में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद

नगरनिगम और मंडी प्रशासन आमने-सामने

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज मंडी में मोहननगर तरफ का अतिक्रमण हटाने को लेकर बनाने को लेकर नगरनिगम और मंडी प्रशासन आमने-सामने हो गया है। गुरुवार को मौके पर पहुंची नगरनिगम की टीम का मंडी प्रशासन ने जमकर विवाद हुआ। हालांकि अपर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद यह टल गया।
दरअसल मोहननगर तरफ नगरनिगम ने फुटपाथ बनाया है और रैलिंग लगाई है। चिमनगंज मंडी के पिछली तरफ आने वाले इस हिस्से से ट्रक गुजरते हैं और वह रैलिंग और फुटपाथ को नुकसान पहुंचाते हैं। इसे ही रोकने के लिए नगरनिगम की टीम झोनल अधिकारी सुनील जैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने गई थी। उसने अतिक्रमण हटाना शुरू ही किया था कि अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल और मंडी सचिव राजेश गोयल पहुंच गए।
दोनों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। उन्होंने चालानी कार्रवाई भी रोष जाहिर किया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्ष आमने-सामने होते रहे। आखिर में अपर आयुक्त के आदेश पर टीम मौके से लौट आई। एमआईसी मेंबर शिवेंद्र तिवारी का कहना है कि क्षेत्र की जनता मंडी से निकलने वाले ट्रकों के कारण परेशान है। इसे रोकने के लिए ही रेलिंग लगाई गई हैं। रोज रेलिंग को नुकसान पहुंचाया जाता है। टीम रोकने की कोशिश करती है तो विरोध किया जाता है।
इधर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर निगम के कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। गुरुवार को भी चालान बनाए जा रहे थे। इसका ही विरोध किया था। इस संबंध में मंडी सचिव राजेश गोयल का पक्ष नहीं मिला है।









