Advertisement

छिंदवाड़ा में बस पलटी, 10 लोगों की मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

Advertisement

MP28 P 0321 नंबर की बस में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के 51 लोग सवार थे। जान गंवाने वाले 10 लोगों में से 5 करेर गांव के थे। शुक्रवार सुबह इनकी अर्थियां एक साथ उठीं तो हर घर से रोने-सिसकने की आवाज आने लगीं। परिजन शवों से लिपट पड़े। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें