Advertisement

जनजातीय आभूषणों, कलाकृतियों एवं परिधान की प्रदर्शनी लगाई

उज्जैन। आदिवासी समाज के नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर माधव विज्ञान महाविद्यालय एवं कालिदास कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया। सभा को राजाराम कटारा ने संबोधित किया।

 

Advertisement

आप भील जनजाति से आते हैं तथा विद्यार्थी जीवन में ही वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक कार्य की शुरुआत की। 2001 से अनेक जनजाति क्षेत्रों में सामाजिक जनजागरण का कार्य किया। जनजातीय आभूषणों, कलाकृतियों एवं परिधान की प्रदर्शनी भी महाविद्यालय में लगाई।

प्रदर्शनी का उद्झघाटन उज्जैन उच्चशिक्षा के अतिरिक्त संचालक प्रो. अर्पण भारद्वाज ने किया। प्राचार्य प्रो. वीरेन्द्रकुमार गुप्ता, प्रोफेसर वंदना गुप्ता ने संबोधन दिया। संचालन प्रो. शकुंतला पांडे ने किया। अतिथि परिचय इंदरसिंह परमार ने दिया। आभार प्रो. कल्पनासिंह ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें