Advertisement

जनता पानी के लिए परेशान, केडी गेट इलाके में पेयजल से कर रहे सड़क निर्माण

नल के पानी से सड़क पर कर रहे तरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एक ओर तो शहर मेें पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए जनप्रतिनिधि-अधिकारी गंभीर डेम का दौरा कर रहे हैं और लोगों को पानी बचाने की सलाह दे रहे हैं। दूसरी ओर पेयजल का उपयोग सडक़ निर्माण कार्य में हो रहा है। खुलेआम हो रही पेयजल की बर्बादी पर कई सवाल भी खड़े कर रहा है। यह मामला केडी गेट का है जहां कोई न कोई अधिकारी-जनप्रतिनिधि निर्माण कार्यों का हाल जानने के लिए दिनभर में एक बार तो जाता ही है।

केडी गेट सडक़ चौड़ीकरण का काम पिछले दिनों शुरू हुआ था। सड़क चौड़ी होने के बाद पीएचई ने यहां लाइन डाल दी और उस लाइन से लोगों को कनेक्शन भी कर दिए। इन कनेक्शन को लोगों के घरों में जोडऩे की जगह खुला छोड़ रखा है। जिसका सीधा फायदा सड़क-नाली निर्माणकर्ता ठेकेदार उठा रहा है। यहां जो पाइप लाइन है, उसमेें पानी का सप्लाई लगभग दिनभर ही बन रहता है। जिसका फायदा सडक़ बना रहे ठेकेदार को होता है। इस लाइन के जरिए न सिर्फ निर्माण कार्य बल्कि सड़क की तरी भी की जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों के कनेक्शन घरों में नहीं किए जाने के कारण उन्हें घर के बाहर से पानी भरना पड़ता है। सुबह रहवासियों द्वारा पानी लेने के बाद दिनभर नलों के पानी का उपयोग सड़क निर्माणकर्ता ठेकेदार करता है।

Advertisement

इनका कहना

कार्रवाई करेंगे: मेरी जानकारी में मामला नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष, जलकार्य समिति

Advertisement

ऐसा नहीं होना चाहिए: पेयजल का उपयोग निर्माण कार्य में नहीं होना चाहिए। टीम भेजकर पूरा मामला दिखवाएंगे।
-पवन कुमार सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम

ठेकेदार की सफाई: पानी पीने के लिए नल की यह लाइन लेबर चालू कर भूल जाते हैं। फिर खुली पड़ी रहती है। मैं लेबर से कहूंगा अब ऐसा नहीं करें।
-विकास मलिक, मौके पर मौजूद सड़क निर्माणकर्ता।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें