जयपुर से उज्जैन आ रही स्टूडेंट का फोन चोरी

देर रात 2 बजे की घटना, सुबह जीआरपी थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अपने दोस्तों के साथ दर्शन के लिए जयपुर से उज्जैन आ रही स्टूडेंट का मोबाइल शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कोटा स्टेशन पर अज्ञात बदमाश सीट पर रखा मोबाइल चुरा ले गया। सुबह उज्जैन पहुंचकर उसने जीआरपी थाने में शिकायत की।
जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक सुधा खनशेट्टी निवासी पुणे (महाराष्ट्र) जयपुर (राजस्थान) में रहकर पढ़ाई करती है। वह शनिवार को अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने के लिए उज्जैन आ रही थी। सभी टे्रन नंबर 19713 कुरनुल सिटी एक्सप्रेस के एस-3 कोच में सवार थे। रात में सुधा सो गईं और मोबाइल उनकी सीट पर रखा था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे ट्रेन कोटा स्टेशन पहुंची तो अज्ञात बदमाश कोच से उसका मोबाइल चुरा ले गया। जब उसकी नींद खुली तो मोबाइल नहीं था। रविवार सुबह उज्जैन पहुंचने पर उसने जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जीआरपी ेने जीरो पर कायमी कर रिपोर्ट कोटा जीआरपी को भेजी है।









