Popup Image
Advertisement

ठंड से फिलहाल राहत नहीं, दिन और रात के तापमान में केवल 3.4 डिसे का अंतर

न्यूनतम 15.4, अधिकतम 18.8 डिग्री पर पहुंचा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन रविवार रात बारिश ने शहर की सड़कों को तरबतर कर दिया। सोमवार सुबह से सर्द हवा के कारण खासी ठंड बनी रही। हालांकि रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दिन-रात के तापमान में केवल 3.4 डिसे का अंतर रहा।

बीती रात हुई बारिश के कारण सोमवार का सुबह से ही मौसम काफी ठंडा रहा। बर्फीली हवाओं के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा अधिक होने से कुछ दूर के वाहन भी नजर नही आ रहे थे।

Advertisement

देवासगेट पर ठंड से एक और मौत

उज्जैन। बीती रात देवासगेट थाना क्षेत्र में अज्ञात भिक्षुक मृत अवस्था में पड़ा मिला शव को पुलिस ने पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर का कहना था कि भिक्षुक की मृत्यु संभवत: ठंड के कारण हुई है। दो दिनों पूर्व भी सीएमएचओ कार्यालय के बाहर वृद्ध की ठंड की चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है।

Advertisement

7 मिमी वर्षा दर्ज

रविवार की सुबह मानसून के दिनों जैसी हुई। सुबह से काले और गहरे बादल छाए हुए थे, जो रात को जमकर बरस पड़े। हालांकि आंकड़ों में बारिश महज 7.0 मिमी ही रिकॉर्ड हुई। बादल, बारिश और तेज रफ्तार से चली उत्तर-पूर्वी हवा ने दिन में कंपकंपी वाला माहौल बना दिया। अधिकतम तापमान एक बार फिर 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सर्दी इससे कहीं ज्यादा महसूस हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।

रविवार-सोमवार की रात को 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। जनवरी के इन 8 दिनों में यह दूसरा सिस्टम है, जिसकी वजह से मौसम मानसून के दिनों जैसा बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार से बादल का असर कुछ कम हो जाएगा। धूप निकलने की उम्मीद है। दिन के तापमान में भी सुधार होगा। रात के तापमान में गिरावट होगी। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। सप्ताह के अंत तक हवाओं का रुख उत्तरी होगा। ये हवाएं शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का अहसास करवाएंगी और 11 जनवरी से शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें