Advertisement

डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:संपत्ति संबंधी अपराध जैसे चोरी, लूट, डकैती, डकैती की योजना में आरोपियों की धड़पकड़ कर करने के लिए अधिकारीगण द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

Advertisement

इसी क्रम में थाना प्रभारी नागदा एवं टीम द्वारा डकैती की योजना बनाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारदार हथियार जब्त किए गए। शुक्रवार को थाना नागदा पर मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की डेलनपुर रोड रेलवे की निर्माणाधीन पुलिया के पास रोड के बाएं रिफ कुछ लोग हथियार लेकर बैठे हंै व डकैती डालने की योजना बना रहे है।

उक्त सूचना पर थाना नागदा पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान डेलनपुर रोड रेवले की निर्माणाधीन पुलिया के पास पहुंचे जहां से पांच आरोपीगण को मय अवैध हथियारों के साथ पकड़ा।

Advertisement

पूछताछ में आरोपीगण द्वारा आस-पास के इलाकों में डकैती डालने की योजना बनाना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 399, 402 भादवि व 25 आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवार, 2 चाकू, 1 पाइप, 1 लकड़ी बरामद की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें