तिरंगे से सजा बाबा महाकाल का शिवलिंग,देखे वीडियो

देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दौरान उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भस्म आरती के बाद बाबा महाकालेश्वर शिवलिंग को तिरंगे से सजाया गया. इस दौरान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में भक्तों की काफी भीड़ मौजूद रही.श्री महाकालेश्वर मंदिर में गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का तीन रंगों में शृंगार किया गया। भगवान के मस्तक पर केसरिया मुख पर सफेद और कंठ पर हरी रंग की भांग अर्पित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अल सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे – पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया।

प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर शृंगार किया गया।भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। महाकाल ने मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प और राष्ट्रीय ध्वज धारण किया।

advertisement

फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

advertisement

Related Articles