Popup Image
Advertisement

 थ्रिलर फिल्म ‘Chup’ का Teaser रिलीज

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक गुरु दत्त का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद किया जा रहा है।

Advertisement

लेकिन इन सबके बीच फिल्ममेकर आर बाल्की ने इसी खास दिन पर अपनी फिल्म ‘चुप’ का टीजर रिलीज कर दिया है। उन्होंने इस टीजर के जरिए गुरु दत्त को श्रद्धांजलि दी है, जिसमें सनी देओल और साउथ सुपरस्टार सलमान दुलकर की शानदार एक्टिंग दिखाई दे रही है।

37 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत सलमान दुलकर से होती है, जो देखने में बेशक एक बच्चे की तरह लग रहे है लेकिन उनका स्टाइल एक साइको किलर की तरह है।

Advertisement

टीजर में वह कागज के फूल बनाते हुए नजर आ रहे हैं और बार-बार हैप्पी बर्थडे बोल रहे हैं। इसके बाद ही टीजर में सनी देओल की झलक दिखाई गई है। वहीं, इस टीजर के आखिर में गुरु दत्त की फिल्म ‘कागज के फूल’ की आलोचना होने पर निशाना साधा गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें