Popup Image
Advertisement

नगर निगम कार्यालय में युवक का हंगामा, कर्मचारियों ने की पिटाई

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम के जोन क्रमांक-14 कार्यालय में शनिवार शाम एक युवक के हंगामे के बाद विवाद की स्थिति बन गई। शराब के नशे में पहुंचे युवक के साथ निगम कर्मचारियों की मारपीट का वीडियो रविवार को सामने आया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ गोलू भोंडवे को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में जोन कार्यालय पहुंचा और वहां काफी देर तक उत्पात मचाता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कार्यालय परिसर में खड़ी जोन अध्यक्ष और पार्षद शानू शर्मा की कार के सामने लेट गया। उसने नगर निगम के वाहन में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की। इस दौरान निगम के मस्टरकर्मी भरत के साथ भी उसकी झड़प हो गई।

Advertisement

विवाद बढ़ने पर कुछ कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसके सिर पर डंडा भी मारा गया। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई।पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें