Popup Image
Advertisement

नागदा की चंबल कालोनी के मकान से 44 जुआंरी 5 लाख 91 हजार के साथ पकड़ाएं

रात 2 बजे पुलिस की दबिश : उज्जैन के 8 लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आये

Advertisement

उज्जैन। नागदा की चंबल कालोनी स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर बड़े पैमाने पर ताशपत्ती का जुआं चलने की सूचना नागदा पुलिस को मिली थी। देर रात पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त मकान पर दबिश देकर 44 जुआरियों को 5 लाख 91 हजार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया। टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि नागदा मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद रात 1.30 बजे योजना बनाकर चंबल सागर कालोनी नागदा में रहने वाले नवाब खान के मकान की दूसरी मंजिल पर दबिश दी गई।

Advertisement

जुआं अड्डा को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा और उसमें मौजूद 44 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख 91 हजार रुपयों से अधिक राशि भी बरामद की गई। टीआई शर्मा ने बताया कि जुआंरियों में उज्जैन के मुशब्बीर खान पिता मोहम्मद खान निवासी विनोद मिल देवासगेट, बाबर पिता शहजाद खान निवासी जांसापुरा जीवाजीगंज, वसीम पिता वहीद खान निवासी फाजलपुरा, जमील पिता नवाब खान निवासी वजीर पार्क कालोनी इंदौर रोड़, सिकंदर पिता अजगर खान निवासी मित्र नगर, राकेश पिता राजमल जैन, अली बहादुर पिता हैदरअली निवासी हेलावाडी, कलीम खान पिता अल्लाह बख्श निवासी अंडागली, जावेद पिता बाबू खान निवासी फाजलपुरा सहित नागदा मंडी, रतलाम, उन्हेल आदि क्षेत्रों के जुआंरी शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें