Advertisement

नागदा-महिदपुर रोड पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 युवकों की मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन/नागदा। नागदा-महिदपुर मार्ग पर सोमवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। रुपेटा गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस और डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आज मंगलवार को नागदा के सरकारी अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जैनुल आबेदीन (देपालपुर): जैनुल पेशे से अलमारी और सोफे बनाने का काम करते थे। वे अपने कर्मचारी के साथ पेमेंट लेने महिदपुर रोड जा रहे थे। दुखद बात यह है कि जैनुल का विवाह महज 6 महीने पहले ही हुआ था।

Advertisement

अनवर (देपालपुर): जैनुल का कर्मचारी, जिसने अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया।

राहुल गुर्जर (हरियाणा): राहुल नागदा में पोस्ट ऑफिस कर्मचारी थे। हादसे के वक्त वे दूसरी बाइक पर सवार थे।

Advertisement

गंभीर चोटें बनीं मौत का कारण
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीनों ही युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, जैनुल और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल अनवर को तुरंत नागदा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार मिलने से पहले ही उसने अंतिम सांस ली। सूचना मिलने पर जैनुल और अनवर के परिजन देपालपुर से नागदा पहुंच गए हैं, वहीं राहुल के परिजन हरियाणा से रवाना हो चुके हैं।

मंडी और बिरलाग्राम पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों (एमपी -45-जेडबी-8959 और एमपी 13-जेड जे-1474) को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। जैनुल के घर में अभी शादी की खुशियां पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को मातम में बदल दिया। पूरे देपालपुर क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है।

Related Articles

Write a review