Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ा मौसम का मिजाज, बादल छाने से राहत

उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात से अचानक मौमम का मिजाज बिगड़ गया। रात में तेज हवाओं के साथ बादल छा गये। सुबह तक बादल छाने के कारण धूप छांव होती रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मौसम प्रेक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ में गड़बड़ी के कारण अचानक मौसम में बदलाव आया है। पूर्व और उत्तरी मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में बारिश की संभावना है। उज्जैन जिले में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि गुरूवार का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था। खास बात यह कि मौसम में बदलाव के बाद भी न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ गया। गुप्ता के अनुसार कल तक बादल छाये रहने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Write a review