Advertisement

पूर्व विधायक रामलाल मालवीय को मिला पद बलाई समाज में जनाधार बढ़ाने की कवायद

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कांग्रेस से भाजपा में आए दिग्विजयसिंह के कट्टर समर्थक पूर्व विधायक रामलाल मालवीय को राज्य अनुसूचित जाति आयोग में गुरुवार को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के सहारे भाजपा ने उज्जैन में बलाई समाज में जनाधार बढ़ाने की कवायद की है।

Advertisement

घट्टिया विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए रामलाल मालवीय ने 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ज्वाइन की थी। घट्टिया के मौजूदा विधायक सतीश मालवीय ने उन्हें हराया था। दशकों तक कांग्रेस में रहे रामलाल मालवीय विधायक रहते हुए भी लो-प्रोफाइल नेता रहे हैं। इसी काबिलियत को देखते हुए उन्हें राज्य अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य बनाया गया है। जिले की राजनीति में दल बदलने वाले वह पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें भाजपा में ताकत देने की कोशिश की गई है। इसके गहरे राजनैतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं। मालवीय बलाई समाज से आते हैं।

इस वर्ग का उज्जैन जिले में बड़ा आधार है। कभी यह वर्ग कांग्रेस से सीधे जुड़ा हुआ था और इसका फायदा तब कांग्रेस को मिलता भी था। घट्टिया और तराना विधानसभा सीट से इसी समाज से विधायक भी चुने जाते रहे हैं। तराना सीट के मौजूदा कांग्रेस विधायक महेश परमार इसी वर्ग से आते हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति रामलाल मालवीय की घट्टिया में थी। भाजपा में सतीश मालवीय और डॉ. चिंतामणि मालवीय बलाई समाज से आते हैं। दोनों यूं तो भाजपाई हैं लेकिन उनकी स्पष्टवादिता के कारण कई मर्तबा पार्टी असहज हो जाती है। राजनीति के जानकारों के मुताबिक ऐसे में रामलाल मालवीय के रूप में पार्टी को बलाई समाज में नई उम्मीद दिखती है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद से पद की तलाश में जुटे मालवीय की खोज पूरी हो गई है।

Advertisement

कौन- कौन है आयोग में
अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के उपसचिव शंकरलाल सिंगाडे ने गुरुवार को ही राज्य अनुसूचित जाति आयोग के गठन की सूचना जारी की है। इसमें कैलाश जाटव अध्यक्ष और रामलाल मालवीय व बारेलाल अहिरवार को सदस्य बनाया गया है। अनुसूचित जाति विकास के संचालक या आयुक्त आयोग के पदेन सदस्य होंगे।

आयोग क्या करेगा

Advertisement

आयोग को न्यायिक शक्तियां हासिल हैं। वह अनुसूचित जाति से जुड़े शख्स के मसलों की सुनवाई कर सकता है। अफसरों को तलब कर सकता है और कार्रवाइ की सिफारिश कर सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें