Advertisement

बारिश के चलते रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में रविवार को खेला गया वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई।

Advertisement

3 घंटे 47 मिनट बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इसे प्रति पारी 29-29 ओवर का कर दिया गया। 8 ओवर का खेल और हुआ तो फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच मुमकिन नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया।

शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) नाबाद रहे। कप्तान शिखर धवन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी की गेंद पर आउट हुए।इस तरह तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की 1-0 की बढ़त कायम है। तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें