भाजपा नेत्रियों ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन। तेलंगाना की भाजपा जनरल सेकेटरी एम जयश्री, तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के. गीता मुर्ती धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंची। यहां उनका अभिनंदन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय प्रभारी नंदनी जोशी ने किया। एम जयश्री तथा के गीता मूर्ति के साथ कार्यकारिणी सदस्य विजया भी मौजूद रहीं। उन्होंने यहां बाबा महाकाल के दर्शन कर देशभर में खुशहाली तथा कोरोना मुक्त भारत की प्रार्थना की।

Advertisement
Advertisement









