भारत जोड़ो यात्रा के लिए आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर वितरित करेंगे

उज्जैन। राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेस नेता विवेक यादव द्वारा यात्रा आने के पूर्व पूरे उज्जैन उत्तर विधानसभा में लगभग 20,000 आमंत्रण पत्र गली-गली घर-घर जाकर बांटे जाएंगे। मप्र सेवादल संयोजक अरुण वर्मा ने बताया यात्रा को सफल बनाने और उज्जैन की जनता को यात्रा से जोडऩे के लिए पेम्पलेट्स बांटकर यात्रा में आमंत्रित करने हेतु कार्यक्रम बनाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को भगवान चिंतामन गणेश के श्री चरणों में रखकर उन्हें प्रथम निमंत्रण दिया। यात्रा की प्रबंधन समिति के सदस्य एवं उनकी कोर कमेटी के सदस्य बेजू, यात्रा के मुख्य समन्वयक पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, अरुण वर्मा के साथ पेम्पलेट का विमोचन किया।

Related Articles

close