Advertisement

भीषण सड़क हादसा, इंदौर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इंदौर के एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यहाँ हादसा चित्तौड़गढ़ जिले हुआ एक एसयूवी की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

 

Advertisement

मंगलवाड़ थाने के एसएचओ रमेश काविया ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार आधी रात के करीब मोरवन गांव के पास उस समय हुई जब वे एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उदयपुर से इंदौर लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान इंदौर निवासी सोहेल, शकीला, राजा और जाहिद के रूप में हुई है। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को मंगलवाड़ में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया उन्होंने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें