Advertisement

मध्यप्रदेश : चलती ट्रेन में युवती की हत्या करने वाले आरोपी ने जेल में की आत्महत्या

पांच दिन पहले सीहोर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या करने वाले आरोपी ने सागर सोनी ने सोमवार को सीहोर की जिला जेल में फांसी लगा ली।

 

Advertisement

उसने दोपहर 4 बजे अपनी बनियान का फंदा बनाया। इसके बाद बैरक की खिड़की से फंदा बनाकर लटक गया। घटना का पता चलते ही उसे जिला अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक 1 जून मंगलवार रात सागर सोनी ने इंदौर से बिलासपुर जा रही ट्रेन में सवार युवती मुस्कार(27) की सीहोर में हत्या कर दी थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे और उनके बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग था, मुस्कार अपने पति से अलग रहती थी। इस बीच उसने सागर से भी बात करना बंद कर दी, सागर को पता चला था कि मुस्कान किसी दूसरे युवक के साथ बात करने लगी है, इससे वो गुस्से में था और इस वारदात को अंजाम दे दिया। मुस्कान इंदौर के एक शापिंग माल में सेल्स गर्ल का काम करती थी, उसकी सहेली ने उसे भोपाल में नौकरी करने के लिए बुलाया था। इसी के लिए वो ट्रेन में सवार होकर जा रही थी, लेकिन इंदौर रेलवे स्टेशन पर हाकर सागर ने उसे देख लिया और मार डाला।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें