Popup Image
Advertisement

ट्रेन में चढ़ते यात्री का मोबाइल उड़ाया, पंवासा का चोर पकड़ाया

दूसरी बार चोरी की फिराक में आया था स्टेशन

Advertisement

उज्जैन। तीन दिन पहले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन में चढ़ रहे युवक की पेंट की जेब से अज्ञात बदमाश ने मोबाइल चोरी कर लिया था। जीआरपी ने पंवासा में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि देवराखेड़ी के रहने वाले प्रवीण आंजना बुधवार को नई दिल्ली एक्सप्रेस में बैठने के लिये प्लेटफार्म 1 पर पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ते समय अज्ञात बदमाश ने उनकी पेंट की जेब से 28 हजार रुपए कीमत का मोबाइल चुरा लिया। उन्होंने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर ही रही थी तभी मुखबिर ने बताया कि एक संदिग्ध मालगोदाम तरफ घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और थाने लाए। पूछताछ में उसने मोबाइल चोरी की वारदात कबूली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें