मानस भवन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, मंदिर को फूलो से सजाया

By AV NEWS

मटकी फोड़कर की महिलाओं ने पुष्पवर्षा
उज्जैन। मानस भवन क्षीरसागर में भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पं. संतोष शर्मा ने व्यासपीठ से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। इस दौरान मानस भगवान को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। मटकी फोड़ी गई तथा महिलाओं पुष्पवर्षा कर महाआरती की। प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक चल रही भागवत कथा को श्रवण कर पुण्यलाभ लेने का अनुरोध डॉ. दिनेश सुखनंदन जोशी, राधेश्याम पाटीदार, मनमोहन मंत्री, पं. संजय व्यास, वेदप्रकाश शर्मा ने धर्मप्राण जनता से किया है।

Share This Article