Popup Image
Advertisement

मोस्ट अवेटेड सीरीज आर्या-3 का ट्रेलर रिलीज

सुष्मिता सेन की मोस्ट अवेटेड सीरीज आर्या-3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राम माधवानी के इस क्राइम ड्रामा सीरीज में सुष्मिता एक बार फिर बेखौफ अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है की वह अपने तीन बच्चों को गैंगस्टर की दुनिया से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

Advertisement

सीरीज का पहला और दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। अब इसके तीसरे पार्ट में सुष्मिता, माफिया क्वीन के किरदार में नजर आएंगी। आर्या 3 OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 नवंबर को रिलीज होगी। फैंस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।बता दें कि सुष्मिता ने जून 2020 में आर्या वेब सीरीज के जरिए अपना OTT डेब्यू किया था। सीरीज का दूसरा सीजन 2021 में आया था।

Advertisement

जिसमें एक्ट्रेस के रोल को बेहद पसंद किया गया, दोनों सीजन के बैक टू बैक सक्सेस के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की इसका तीसरा सीजन भी धमाकेदार होने वाला है। सुष्मिता के अलावा सीरीज में सिकंदर खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें