Popup Image
Advertisement

पैदल दौरा करने निकली प्रशासनिक टीम

सिंहस्थ की तैयारी : वैकल्पिक मार्ग की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट बनाने के निर्देश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुगम आवाजाही के लिए प्रशासनिक अफसरों ने शनिवार को पैदल ही सड़कों का दौरा किया। उन्होंने मुख्य मार्ग के साथ उनके वैकल्पिक मार्ग भी देखें। प्रशासनिक टीम में संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन,एसपी प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा,अपर आयुक्त सिंहस्थ संतोष टैगोर शामिल थे। इन्होंने अपना दौरा कार्तिक चौक से शुरू किया। गणगौर दरवाजा, बड़ा पुल, जूना सोमवारिया होते हुए बिना नींव की मस्जिद तक स्थिति का जायजा लिया।

यह निर्देश दिए

Advertisement

स्नान पर्व पर संत-महात्माओं की पेशवाई और अखाड़ों के जुलूस बिना किसी बाधा के निकलने की तैयारी की जाए।

 प्रस्तावित वैकल्पिक मार्गों का तकनीकी व व्यावहारिक सर्वे और डीपीआर तैयार की जाए।

Advertisement

श्रद्धालुओं की घाटों तक आसानी से पहुंच हो और स्नान के बाद वे सर्वसुविधायुक्त वैकल्पिक मार्ग से निकल सकें ऐसी व्यवस्था की जाए।

 चूंकि सिंहस्थ में शहर में ट्रैफिक दबाव बेहद अधिक रहता है, ऐसे में वैकल्पिक मार्गों को विकसित करना जरूरी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें