Popup Image
Advertisement

राजस्थान में भाजपा को बहुमत,17 मंत्री हारे

राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल कर रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 114 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे है, वहीं 15 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

Advertisement

भाजपा 30, कांग्रेस 19 और अन्य ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।इस बीच कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी हार गए हैं। इसके साथ ही परसादी लाल मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के 25 में से 17 मंत्री हार गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया भी हार गए हैं।चुनाव नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी हुई गारंटी की जीत है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें