Popup Image
Advertisement

रोड से हटाए जा रहे मलबे के ढेर, दोनों ओर किया जा रहा नाली का निर्माण

बिजली के पोल लगाए, लाइन शिफ्ट करने का काम भी किया जा रहा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 से पहले शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से बदला जा रहा है। सनातन के सबसे बड़े महापर्व सिंहस्थ के दौरान 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते हर छोटे-बड़ी चीजों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी के चलते शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है ताकि सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और क्राउड मैनेजमेंट भी बेहतर रहे। इसी कड़ी में नानाखेड़ा (गेल) चौराहा, केटीएम शोरूम, शांतिनगर से नीलगंगा चौराहे तक मार्ग भी चौड़ा किया जा रहा है।

2.76 किमी लंबे इस मार्ग को 40 करोड़ रुपए की लागत से 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसमें सेंट्रल लाइटिंग, पाथवे निर्माण, डिवाइडर सहित अन्य काम होंगे। चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम की टीम ने अक्टूबर 2025 में ही सेंट्रल मार्किंग कर दी थी जिसके बाद मकानों पर निशान लगाए और फिर उन्हें तोडऩे की कार्रवाई की गई। फिलहाल केटीएम शोरूम से करीब 1 किमी मार्ग पर दोनों ओर से मकानों को तोड़ दिया गया है और सड़क पर पड़ा मलबा हटाया जा रहा है। साथ ही नाली निर्माण भी किया जा रहा है। सिंहस्थ से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को अक्षरविश्व की टीम मौके पर पहुंची और रोड का काम कहां तक पहुंचा, क्या-क्या काम हुआ और क्या काम शेष है, इसकी जानकारी ली।

Advertisement

बिजली की लाइन के साथ नाली का काम
केटीएम शोरूम से करीब एक किमी के हिस्से में दोनों साइड के मकानों को तोड़ दिया गया है। फिलहाल सड़कों पर मलबे के ढेर लगे हैं जिन्हें हटाया जा रहा है। इसी मलबे से लोग अपने घरों की जरूरी चीजें भी तलाश रहे हैं। हालांकि, अभी सड़क को खोदा नहीं गया। वर्तमान में सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण किया जा रहा है। टुकड़ों-टुकड़ों में इस काम को किया जा रहा है। कुछ-कुछ हिस्से में तो नाली बनाने का काम लगभग पूरा होने की ओर है। इधर, मलबा पूरी तरह से हटने के बाद ही चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत होगी।

बिजली के पोल लगाए
चौड़ीकरण कार्य के चलते रोड के दोनों ओर बिजली के पोल लगा दिए गए हैं जिसके बाद अब लाइन शिफ्टिंग का काम भी किया जा रहा है। हालांकि, अभी पुराने बिजली के खंभे नहीं हटाए गए हैं लेकिन जल्द से जल्द ही इन्हें भी हटाकर पूरी तरह से लाइन को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें