Advertisement

मंगलनाथ ब्रिज से कूदा युवक, सुबह लाश मिली

दर्शन के लिए ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर जाने का कहकर निकला था घर से

Advertisement

उज्जैन। मंगलवार रात एक युवक ने मंगलनाथ ब्रिज से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी और शव की तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह तैराकों ने नदी से उसका शव निकाल लिया।

मृतक अंकित पिता ग्यारसीलाल (26) निवासी 5 नंबर नाका आगररोड मिस्त्री का काम करता था। उसकी मौसी गीता ने बताया कि अंकित मंगलवार को ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर दर्शन का कहकर घर से निकला था। चिमनगंज पुलिस को मंगलनाथ के पुराने पुल पर लावारिस बाइक मिली। नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने अंकित के परिजनों को सूचना दी। उसके नदी में कूदने की आशंका के चलते शव की तलाश शुरू की गई।

Advertisement

शराब दुकान पर मृत मिला युवक: उज्जैन। भगवान सिंह पिता नानूराम निवासी चिकली सुबह शराब दुकान पर मृत हालत में पड़ा मिला। उसकी पत्नी अरुणा और भतीजा उसे लेकर चरक अस्पताल आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें