Advertisement

पत्नी हत्या का आरोपी पंजाब का आप नेता उज्जैन में कर रहा था देवदर्शन

मां के साथ पकडक़र पुलिस ने पंजाब पुलिस को सौंपा, बेटी भी थी साथ में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पंजाब के करतारपुर के चर्चिंत नेहा बस्सी हत्याकांड मामले में फरार आरोपी मां-बेटे (पति व सास) को पंजाब पुलिस की सूचना पर उज्जैन पुलिस ने पकड़ा है।

आरोपी उमंग आम आदमी पार्टी (आप) का हलका को-ऑर्डिनेटर है। लेक्चरर नेहा बस्सी को पति उमंग और सास कुसुम ने टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर मार डाला था।

Advertisement

घटना के बाद दोनों पुलिस से बचते हुए उज्जैन में महाकाल क्षेत्र में आकर छिपे हुए थे। बुधवार को दोनों को नीलकंठ द्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। महाकाल पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों यहां पिछले कुछ दिनों से रहकर देवदर्शन कर रहे थे।

नेहा बस्सी को 19 अगस्त को उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, 23 अगस्त को उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। नेहा के मजिस्ट्रेट बयान में पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ था। मृतका की छह साल की बेटी भी है। उसे भी आरोपी मां-बेटे अपने साथ उज्जैन ले आए थे। आरोपी पति उमंग के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे और वह उससे शादी करना चाहता था।

Advertisement

हाईप्रोफाइल था मर्डर मामला:

नेहा बस्सी की दर्दनाक मौत के हाईप्रोफाइल मामले में परिजन व स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मामले में आप के क्षेत्रीय विधायक बलकार सिंह पर भी गंभीर आरोप लगे। विरोध और लापरवाही की शिकायतों के बीच जांच में लापरवाही के दोषी पुलिस अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया, जबकि एसएचओ रमनदीप सिंह का तबादला कर उन्हें थाना मकसूदां भेज दिया गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें