शरदोत्सव में पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर कवि सम्मेलन

उज्जैन। शरदोत्सव की चांदनी में योगीराज पीर मत्स्येंद्रनाथ की समाधि पर अभा कवि सम्मेलन हुआ।
समिति के सचिव विजय पटेल ने बताया कि विधायक पारस जैन के प्रयासों से शरद उत्सव पर पीर मत्स्येंद्रनाथ बाबा के आंगन में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विशेष अतिथि उमेशनाथ योगी थे।

समिति अध्यक्ष डॉ. प्रकाश रघुवंशी के अनुसार वरिष्ठ कवि नरेंद्रसिंह अकेला के संचालन में शुरुआत इंदौर के व्यंग्यकार सत्येन वर्मा सत्येन ने की। फिरोजाबाद के ओमपाल सिंह निडर, छत्तीसगढ़ के नरेन्द्र मिश्र धड़कन, भीलवाड़ा के रणजीतसिंह राणा, जबलपुर की अर्चना अर्चन, शिवेष शलभ, महेश्वर के नरेंद्र अटल और डॉ. राजीव शर्मा ने श्रोताओं को बांधे रखा। महापौर मुकेश टटवाल, जगदीश अग्रवाल, शेखर जैन, जगदीश पांचाल, प्रकाश शर्मा, सोनू गेहलोत मौजूद रहे।









