Popup Image
Advertisement

सराफा बाजार में गिरावट : सोना 3000 और चांदी 8500 सस्ती

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सराफा बाजार में पिछले एक सप्ताह से जारी तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया है। सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच आई इस गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। पिछले कुछ दिनों से आसमान छू रहे सोने-चांदी के भावों में अब नरमी देखी जा रही है। जो सोना 1,54,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था, वह 3,000 की गिरावट के साथ अब 1,51,500 पर आ गया है। इसी प्रकार, 2,48,000 प्रति किलो बिकने वाली चांदी 8,500 लुढ़क कर अब 2,39,500 के स्तर पर पहुंच गई है।

Advertisement

शादी की खरीदारी पर असर
ज्वेलर्स दीपचंद सोनी ने बताया कि इस साल सराफा बाजार में शादी-विवाह की खरीदारी आशाजनक रही। हालांकि, भारी तेजी के कारण आम लोगों को काफी महंगे दामों पर आभूषण खरीदने पड़े। अब चूंकि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन थमने वाला है, इसलिए बाजार में ग्राहकी भी ठंडी पड़ गई है। जानकारों का मानना है कि मांग में कमी और वैश्विक दबाव के चलते कीमतों में यह बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें