Advertisement

साइकिल से बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन करने निकली पूजा का अभिनंदन

उज्जैन। साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने निकली महाराष्ट्र की युवती पूजा का रोटरी क्लब ऑफ उज्जैन द्वारा सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष शाहिद हाशमी ने बताया कि पुणे की पूजा बुढ़ावले ने अपनी यात्रा 8 अक्टूबर को केदारनाथ से शुरू की है। वे काशी और ओंकारेश्वर की यात्रा कर महाकालेश्वर पहुंची।

 

Advertisement

8000 किमी की यात्रा पूरी कर रामेश्वर में समापन करेंगी। तिरंगा ध्वज लेकर निकली पूजा के उज्जैन आगमन पर क्लब अध्यक्ष हाशमी, सचिव धीरेन्द्र रैना, ज्ञानेन्द्र शर्मा, नलिनी लंगर, शीला नीमा, विनय कुमार, रमेश पुनिया, शिव मीना ने पूजा का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें