Popup Image
Advertisement

होटल संचालक के घर में चोरी

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक के सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है, निनौरा क्षेत्र में भी चोरों ने एक साथ 18 खेतों को निशाना बनाया।चिमनगंज थाना क्षेत्र के अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी निवासी सुरेश पंवार (महाकाल मंदिर के पास रेस्टोरेंट संचालक) का परिवार कोटा-बूंदी गया था। शनिवार को जब परिवार लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला।

Advertisement

चोरों ने अलमारियों के ताले तोडक़र करीब 45 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण पार कर दिए। सुमित पंवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दिलचस्प बात यह है कि चोरों ने घर में लगी एलईडी भी उतार ली थी, लेकिन संभवत: पकड़े जाने के डर से उसे सोफे पर ही छोडक़र भाग निकले।

इंदौर रोड पर 18 खेतों में एक साथ चोरी: चोरों ने निनौरा ग्राम के खेतों में शुक्रवार की रात एक-दो नहीं, बल्कि 18 खेतों से पानी की मोटर और उनकी केबल चुरा ले गए। शनिवार को जब किसान खेत पर पहुंचे, तो वारदात का पता चला। नानाखेड़ा पुलिस मेें शिकायत दर्ज कराई गई है।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें