Advertisement

आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया यूरोप का स्पेशल पैकेज

4.77 लाख में ‘यूरोप विद यूके’ टूर, 16 दिन में 7 देशों की सैर

Advertisement

उज्जैन। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज ‘यूरोप विद यूके’ लॉन्च किया है। 15 रात और 16 दिन के इस टूर पैकेज की यात्रा 9 जून से शुरू होगी। इंदौर और भोपाल से यात्रियों को राजधानी नईदिल्ली लाया जाएगा जहां से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट के जरिए टूर संचालित होगा।

आईआरसीटीसी के अनुसार इंदौर और भोपाल से यात्रियों को दिल्ली तक लाने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से सभी यात्री एक साथ अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के जरिए यूरोप रवाना होंगे। इस पैकेज में लंदन, एम्सटरडेम, ब्रेडा, ब्रूसेल्स, पेरिस, ज्यूरिक, वेनिस, फ्लोरेंस, मिलान और इंसब्रुक का भ्रमण करवाया जाएगा। यात्रियों को एक ही टूर में इन 7 देशों के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें