उज्जैन:अपने ‘गांव की सरकार’ चुनने में महिलाएं आगे रही, वोटिग में पुरुषों को पीछे छोड़ा

By AV NEWS

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो जनपदों में 73.54 प्रतिशत मतदान

अपने ‘गांव की सरकार’ चुनने में महिलाएं आगे रही, वोटिग में पुरुषों को पीछे छोड़ा

उज्जैन।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को जिले की उज्जैन,बडऩगर जनपद में जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच पद के लिए 73.54 प्रतिशत हुआ।

अपने ‘गांव की सरकार’ चुनने महिलाएं आगे रही,वोटिग में पुरुषों को पीछे छोड़ा दिया। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को उज्जैन और बडऩगर जनपद महिलाओं में जबरदस्त मतदान किया है।

वोटिग के लिए महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने जमकर अपने वोट की ताकत दिखाई। बूथों से महिलाओं की कतार नहीं टूटी। महिलाओं ने निर्भीक होकर वोट डाला।

कहीं महिलाएं अपने पति के साथ तो कहीं अपनी सहेलियों के साथ मतदान करने पहुंची। घूंघट की ओट से महिलाओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने को आगे आईं।

कहीं सास-बहू तो कहीं देवरानी-जेठानी एक साथ टोली बना कर बूथ पर पहुंची। दोनों ही जनपद के चुनिंदा मतदान केंद्रों को मतदान केंद्रों रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। मतदान के बाद मतदाताओं में सेल्फी लेने की ललक दिखाई दी।

महिलाओं ने काफी रुचि दिखाई

पंचायत के प्रभम चरण में मतदान करने में दोनों जनपद की महिला मतदाताओं ने बाजी मारी है। इन दोनों चुनावों में क्षेत्र की महिलाओं ने मतदान के प्रति काफी रुचि दिखाई। आंकड़ों के अनुसार दोनों क्षेत्र में पंचायत चुनाव में भी कुल 73.54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उज्जैन जनपद में 74.40 प्रतिशत महिलाओं ने इन चुनावों में मतदान का उपयोग करते हुए पुरुषों को पीछे छोड़ दिया था। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 72.72 रहा। इसी प्रकार बडऩगर जनपद में महिलाओं ने 77.35 और पुरुषों ने74.69 प्रतियात मतदान किया। दोनों स्थानों पर नारी शक्ति ने समझी अपने वोट की अहमियत,बराबर की जिम्मेदारी निभाई।

मतदान के दौरान यह भी हुआ

जनपद उज्जैन में पंचायत चुनाव के लिए मतदान का समय पूरा होने के बाद भी जो मतदाता मतदान केंद्र पर 3 बजे से पहले पहुंचे थे उन्हें वोट डालने दिया गया। इन मतदाताओं को वोट डालने के लिए टोकन बांटे गए।

मतदान केंद्रो पर पानी,छाया के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने मतदाताओं को केंद्र तक लाने और फिर ले जाने के लिए जमकर वाहनों का उपयोग किया।

सरपंच के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के रिश्तेदार,परिजन और मित्रों ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक वोटिग कराने के लिए अलसुबह से कमान थाम रखी थी।

7 साल बाद पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा

पंचायत चुनाव में बडऩगर जनपद के खरसौदकलां के पास ग्राम पंचायत बालौदा में गांव गावड़ी की 116 वर्षीय महिला प्रतापबाई ने मतदान किया। ग्राम पंचायत ढेंढिया के मतदान केंद्र पर 90 वर्षीय हिंदू पिता चंदन ने मतदान किया है।

Share This Article