Advertisement

उज्जैन:गंभीर डेम की मेन लाइन फूटी, शहर में पानी का संकट

उज्जैन।शहर में मुख्य जल स्त्रोत गंभीर डेम से नगर में आने वाली मुख्य पानी की पाइप लाइन बुधवार शाम फूट गई। नतीजतन शहर के आधे हिस्से में जलप्रदाय नहीं हुआ।

 

Advertisement

लोगों को दिनचर्या के पानी के इंतजाम अन्य सोर्स से करना पड़े। गंभीर डेम स्थित अंबोदिया जल यंत्रालय से उज्जैन शहर की ओर आने वाली 750 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइप लाइन मुल्लापुरा से पहले कुत्ता बावड़ी के समीप फूट गई। पीएचई अधिकारियों के अनुसार मेन लाइन वर्षो पूरानी हो चुकी है।

पानी का दवाब झेल नहीं पाने के कारण लाइन फूट गई। इसके चलते गुरुवार को शहर में गंभीर के जलसप्लाय वाले क्षेत्र के नलों में पानी नहीं आया। गऊघाट से सप्लाय यथावत होने के कारण शहर के पूराने क्षेत्र में कोई दिक्कत नहीं हुई। उधर पीएचई के कर्मचारी बुधवार रात में ही सुधार करने के लिए पहुंच गए लेकिन पाइप लाइन में पानी होने के कारण इसके खाली होने का इंतजार किया गया।

Advertisement

लाइन खाली होने के बाद सुधार कार्य शुरु हो सका। पीएचई के प्रभारी कार्यपालन यंत्री राजीव शुक्ला ने बताया गंभीर डेम स्थित अंबोदिया जल यंत्रालय से उज्जैन शहर की ओर आने वाली 750 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइप लाइन सुधारा जा रहा है। गुरुवार शाम तक लाइन को ठीक किया जाएगा। उम्मीद है शुक्रवार जलप्रदाय किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें