Advertisement

उज्जैन:भाई रोकने की कोशिश करता रहा, कमरे का ताला लगाया और झूल गया फांसी पर

युवक के परिजन थाने गये थे पुलिस को बुलाने

Advertisement

पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो फंदे पर लटका मिला युवक

उज्जैन।घर के सामने रहने वाली लड़की से युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन दोनों की शादी को राजी थे, लेकिन तीन दिन पहले लड़की ने मोबाइल पर बात करते समय शादी से इंकार कर दिया। कल रात युवक ने घर में हंगामा किया। छोटे भाई ने रोकने की कोशिश की तो उसे पीटकर स्वयं को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

हर्ष सैनी पिता निलेश सैनी 20 वर्ष निवासी प्रगति नगर नानाखेड़ा ने बीती रात साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे पर लटका देखा। फंदे से शव उतारकर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। हर्ष के पिता अनिल सैनी ने बताया कि वह ट्रेवल्स संचालित करते हैं।

सवारी लेकर मंदसौर गये थे। हर्ष 15 दिन पहले ही सूरत में रहने वाले मामा के घर से उज्जैन लौटा था। उसके छोटे भाई हिमांशु सैनी ने बताया कि हर्ष घर के पास रहने वाली युवती से प्यार करता था। दोनों के घर वालों को यह बात पता थी और दोनों पक्ष शादी के लिये तैयार थे। तीन दिन पहले हर्ष के पास लड़की का फोन आया और उसने शादी से इंकार कर दिया था तभी से हर्ष डिप्रेशन में रहने लगा था।

Advertisement

पुलिस लेकर घर पहुंचे तो पता चला
हिमांशु ने बताया कि हर्ष घर में हंगामा कर रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया तो मारपीट भी हुई। उसने हिमांशु के गले में नाखून मारकर घायल किया और स्वयं को चैनल व दरवाजे में ताला लगाकर कमरे में बंद कर लिया। हिमांशु ने बताया कि उसने दरवाजा नहीं खोला तो मैं मम्मी के साथ नानाखेड़ा थाने गया। पुलिस को घटना बताई तो थाने से पुलिसकर्मी घर आये। उन्होंने ही चैनल व दरवाजे के गेट पर लगे ताले तोड़े और कमरे में जाकर देखा तो हर्ष फांसी पर लटका मिला।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें