Advertisement

उज्जैन:युवक ने विवाहिता के फोटो खींचने के बाद ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म

उज्जैन। मालवामिल परदेशीपुरा इंदौर में रहने वाली महिला के साथ अहमदाबाद से बारात में आये युवक ने हरिफाटक ब्रिज के पास स्थित होटल में दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी महिला के पति को लगी तो उसने तलाक दे दिया तो महिला ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज कराया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मालवा मिल परदेशीपुरा इंदौर में रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता का ससुराल उज्जैन में है। फरवरी माह में रिश्तेदार के यहां शादी में उसकी फैसल शेख पिता मो. रफिक निवासी सैय्यदवाड़ी अहमदाबाद से हुई। फैसल ने महिला के फोटो खींचे और कहा कि तुमसे शादी करना चाहता हूं। महिला ने उसे बताया कि मेरा निकाह हो चुका है और बच्चा भी है।

Advertisement

लेकिन फैसल ने महिला को फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया और 27 मार्च 21 को हरिफाटक ब्रिज के पास स्थित होटल संगम पैलेस में मिलने बुलाया। यहां महिला अपने बच्चे के साथ होटल पहुंची। फैसल ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो फैसल ने उसके बच्चे को मारने व फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। यह बात महिला ने अपने पति को बताई तो उसने तलाक दे दिया। महिला इंदौर स्थित मायके पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद फैसल के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें