Advertisement

उज्जैन : मौसम को पढऩे में चूक रहा मौसम विभाग…

जारी किया था बारिश का यलो अलर्ट, केवल बौछारें पड़ रही…

Advertisement

डॉपलर वेदर रडार से होती है भविष्यवाणी….

उज्जैन। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर गलत साबित हुई। मौसम विभाग ने दो दिन पहले में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन शहर में हल्की फुहार से ज्यादा कुछ देखने को नहीं मिला। रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया,लेकिन हल्की बौछारें के साथ केवल मौसम सुहावना बना रहा। विभाग ने सोमवार को भी अच्छी बरसात की संभावना जाहिर की,पर बादल छाए रहे और रिमझिम का दौर चलता रहा।

Advertisement

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा डॉपलर वेदर रडार और सेटैलाईट द्वारा मौसम का मुआयना करते हुए प्रदेश के प्रमुख स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की जाती है। लोग सतर्क रहें इसे लिए अलर्ट भी जारी कर दिया जाता है। दो दिन पहले विभाग ने उज्जैन के लिए ऐसा ही एक अलर्ट जारी किया। ऑरेंज अलर्ट के तहत शहर में 3 से लेकर 6 इंच तक बारिश होने की संभावना थी। लेकिन शाम को हल्की बूंदाबांदी के अलावा दिनभर मौसम खुला ही रहा। रविवार को उज्जैन के लिए यलो अलर्ट जारी किया। इसमें 3 से ४ इंच तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई थी,लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें