Popup Image
Advertisement

उज्जैन:MPEB ठेकेदार को 80 लाख का चूना लगाने वाली महिला, कथित पति और भाई की तलाश

पढ़ाई के नाम पर लेती रही रुपये, मंदिर में शादी के बाद पुश्तैनी जेवर और एक लाख लेकर भागी

 

Advertisement

उज्जैन। खंडेलवाल नगर में रहने वाले एमपीईबी ठेकेदार ने शादी के लिये विज्ञापन दिया जिसके माध्यम से होशंगाबाद में रहने वाली युवती वर्ष 2011 में संपर्क में आई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। युवती ने पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी की बात कही। युवक ने हां कर दी। प्रेम प्रसंग के बीच युवती पढ़ाई के नाम पर युवक से रुपये लेती रही। 2020 में दोनों ने मंदिर में शादी भी की, लेकिन 10 दिन बाद युवती युवक के घर में रखे पुश्तैनी जेवर, एक लाख रुपये नगद लेकर भाग गई। दो माह पहले युवक ने चिमनगंज थाने में युवती, उसके भाई व कथित पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ 80 लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि दीपक पिता प्रेमनारायण भावसार निवासी खंडेलवाल नगर एमपीईबी में ठेकेदार है। दीपक ने दो माह पहले थाने में मुक्ता चौकसे, उसके भाई नीतिन चौकसे दोनों निवासी होशंगाबाद और कथित पूर्व पति नागेन्द्र सिंह पंवार के खिलाफ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकायती आवेदन दिया था। दो माह तक जांच के बाद तीनों लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दीपक ने बताया वर्ष 2011 में उसने शादी के लिये विज्ञापन दिया था।

Advertisement

उसी के माध्यम से मुक्ता चौकसे ने संपर्क किया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। शादी की बात कही तो मुक्ता ने कहा मैं यूपीएससी और एमपीपीएससी की तैयारी कर रही हूं। पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी कर लेंगे। इस दौरान नगद, ऑनलाइन माध्यम से मुक्ता ने पढ़ाई के नाम पर दीपक भावसार से लाखों रुपये लिये। वर्ष 2018 में मुक्ता अपने भाई नीतिन चौकसे व अन्य लोगों के साथ उज्जैन आई। मंगलनाथ मंदिर में भातपूजा कराई। दीपक ने जब शादी के लिये दबाव बनाया तो 11 दिसंबर 2020 को चिंतामन मंदिर में दोनों ने विवाह कर लिया लेकिन उसके 10 दिन बाद मुक्ता पुश्तैनी जेवर और एक लाख रुपये नगद लेकर भाग गई।

ऐसे खुली पोल : दीपक ने बताया कि शादी के बाद मुक्ता घर में ही रह रही थी। एक दिन उसका मोबाइल चैक किया तो उसे किसी व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक फोटो मिले। मुक्ता से पूछा तो उसने कहा फोटो में नागेन्द्र सिंह पंवार निवासी होशंगाबाद है। वह पूर्व पति है। जब फोटो डिलीट करने को कहा तो उसने नागेन्द्र से रिलेशन खत्म करने से इंकार कर दिया। उसकी पोल खुली तो वह जेवर और रुपये लेकर भाग गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें