Advertisement

एमपी के 21 जिलों में आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट

भोपाल। भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

Advertisement

पिछले दो दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं हल्की बारिश हुई है तो कहीं तेज आंधी के साथ ओले गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि यह राहत अस्थायी मानी जा रही है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

Advertisement

ग्वालियर-चंबल और महाकौशल क्षेत्र में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर शामिल हैं।

Advertisement

चार दिन तक बना रहेगा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 5 मई तक प्रदेश में इसी तरह का अस्थिर मौसम बना रह सकता है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण को बताया गया है, जो लगातार मौसम को प्रभावित कर रहा है।बीते 24-48 घंटों में प्रदेश के करीब 35 जिलों में बारिश, ओले या आंधी का असर देखा गया है, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें