Popup Image
Advertisement

कृपया ध्यान दें… रेलवे ट्रेनिंग सेंटर की बिल्डिंग का सिविल वर्क कम्पलीट

बगीचा, दरवाजे, खिड़कियों के साथ ब्लॉक, बिजली के पोल लगाने-कनेक्शन का काम चल रहा

Advertisement

काम शुरू हुआ वर्ष2024 में

कब पूरा होगा वर्ष 2026 में

Advertisement

भवन लागत 60 करोड़

हॉस्टल में कमरे पुरुष के लिए 80 महिलाओं हेतु 24

Advertisement

उज्जैन। रेलवे प्रशासन आगर रोड पर मप्र का पहला हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर बना रहा है जिसका सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि पश्चिम रेलवे के 6 मंडलों के अधिकारी व कर्मचारियों को यहां दूरसंचार, सिग्नल, रेल इंजीनियरिंग, लेखा, कार्मिक भंडार सहित अन्य प्रशिक्षण मिल सकेगा। फिलहाल यहां बगीचे, दरवाजे, खिड़कियों के साथ ब्लॉक, बिजली के पाल लगाने और उनका कनेक्शन करने का काम चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

दरअसल, पश्चिम रेलवे के 6 मंडल के 500 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को अब उज्जैन में ही आधुनिक संसाधनों के साथ हाईटेक ट्रेनिंग मिलेगी। रेलवे ने आगर रोड क्षेत्र में पौने दो लाख वर्गमीटर में 104 कमरों के 2 हॉस्टल सहित 12 क्लास रूम तैयार कर दिए हैं। हॉस्टल में पुरुषों के लिए 80 और महिला कर्मचारियों के लिए 24 कमरे हैं। इस आधुनिक रेलवे ट्रेनिंग सेंटर का सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही यहां कर्मचारियों की ट्रेनिंग शुरू होगी। 36 बाय 10 वर्गमीटर के क्लास रूम में छोटे आकार की पटरी से लेकर सिंग्नल, स्टेशन और ट्रेन का स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से कर्मचारियों को लाइव प्रक्रिया बताते हुए रेलवे की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

अंतिम दौर में तेजी

फिलहाल कुछ जगह खिड़कियां और दरवाजे लगाने का काम पूरा हो गया तो कुछ जगह पर किया जा रहा है। परिसर में अधिकांश जगह बिजली के पोल लगाकर उस पर लाइट लगा दी है लेकिन कनेक्शन का काम शेष है। इसके अलावा कुछ जगह पोल लगाए जा रहे हैं। हाईमास्ट भी लगा दिए हैं, बगीचे में मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है और मुख्य एंट्री गेट भी बनकर लगभर तैयार है।

कारोबार में फायदा

आगर रोड पर बनकर तैयार रेलवे ट्रेनिंग सेंटर से पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इन्हें उज्जैन में ही तकनीकी, सिग्नल, दूरसंचार, इंजीनियरिंग, लेखा और ट्रैफिक का प्रशिक्षण मिल जाएगा। अभी कर्मचारियों को महाराष्ट्र और राजस्थान जाना पड़ता है। इसके अलावा शहर के कारोबार को भी फायदा होगा। प्रदेशभर से कर्मचारियों से आने कारोबार चलेगा जिससे ईकानॉमी को भी बूस्ट मिलेगा।

सिविल वर्क पूरा, फिनिशिंग वर्क चल रहा है

सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है और फिनिशिंग वर्क चल रहा है। इसके अलावा फर्नीचर का काम भी बाकी है। चूंकि, यह ट्रेनिंग सेंटर है इसलिए उसके हिसाब से डेवलप किया जा रहा है।
– मुकेश कुमार, पीआरओ, रतलाम डिवीजन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें