Popup Image

नदी में स्नान कर कपड़े पहन रहे वृद्ध को आया हार्टअटैक, मौत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। इंदौर से बेटी व नाती के साथ देवदर्शन को आए वृद्ध की रामघाट पर हार्टअटैक से मौत हो गई। वे नदी में नहाने के बाद कपड़े बदल रहे थे। महाकाल थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Advertisement

कमल जगताप पिता बाबूलाल (६०) निवासी इंदौर बेटी बुलबुल, नाती हिमांशु के साथ रविवार सुबह देवदर्शन के लिए आए थे। महाकाल मंदिर में दर्शन से पहले तीनों शिप्रा नदी के रामघाट पर नहाने पहुंचे। बेटी व नाती ने स्नान किया, जिसके बाद कमल ने उन्हें टहलने को कहा व स्वयं नदी में नहाने चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कमल जगताप स्नान के बाद घाट पर कपड़े पहन रहे थे तभी अचानक गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें देखा और परिजन को तलाशा। कुछ ही दूर टहल रही उनकी बेटी बुलबुल व नाती आए और उन्होंने लोगों को बताया कि मृतक उनके पिता हैं।

Advertisement

महाकाल थाना पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची। तब तक कमल के अन्य परिजन भी आ गए थे। पुलिस ने शव का पीएम कराने की बात उनसे कही लेकिन परिजन ने इससे इंकार कर दिया। परिजन का कहना था कि कमल की प्राकृतिक मृत्यु हुई है और हम पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। शव इंदौर लेकर जाएंगे। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें