Popup Image

आराम से मनाइए दिवाली, आपकी सुविधा के लिए प्रशासन है अलर्ट

व्यवस्थित दीपोत्सव मनाने के लिए स्वास्थ्य, बिजली, अग्नि सुरक्षा और सफाई विभागों ने की तैयारी

Advertisement
  • पटाखा बाजारों में फायर ब्रिगेड तैनात
  • अस्पताल में 10 बेड बर्निंग केस के लिए रिजर्व
  • बिजली व्यवस्था के लिए विशेष टीम गठित
  • आज रात से ही शुरू हो जाएगी सफाई

उज्जैन। सनातनियों का साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली को निर्बाध तरीके से मनाने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पानी, बिजली, साफ-सफाई के साथ आग की घटनाओं को रोकने की विभागों ने अपने स्तर पर पुख्ता तैयारी कर रखी है।

नगरनिगम, फायर ब्रिगेड, हेल्थ डिपार्टमेंट ने विशेष टीमें गठित की हैं, जो दीपावली पर्व के दौरान मुस्तैदी से डटी रहेंगी। फायर ब्रिगेड ने दुर्घटना संभावित इलाकों में वाहन तैनात किए हैं। हादसे की स्थिति में पांच मिनट में यह मौके पर पहुंच जाएगी। चरक भवन में बर्निंग केस के लिए १० बेड रिजर्व रखे हैं। बिजली आपूर्ति के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ९ नवंबर तक टीमों को तैनात किया है। यह टीमें फॉल्ट होने की स्थिति में तत्काल रिपेयरिंग करेंगी।

Advertisement

पटाखा बाजारों में फायर ब्रिगेड और रिजर्व वाहन

शहर में लगे चार पटाखा बाजार में एक-एक फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी। दुकानदारों को भी फायर एक्सटिंग्विशर रखने का कहा गया है। पानी से भरे ड्रम भी यहां उपलब्ध कराए गए हैं। आपात स्थिति के लिए दो वाटर टैंकर और पांच फायर फाइटर मुस्तैद रहेंगे। यह पांच मिनट में हादसा स्थल पर पहुंच जाएंगे।

Advertisement

इन नंबर पर कॉल करें- फायर संबंधी आपात स्थिति में 101 , 0734-2535243 और नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर 0734-2535244 पर संपर्क किया जा सकता है। फायर ऑफिसर लक्ष्मणप्रसाद साहू ९६३०१२६२९१ को भी कॉल लगाया जा सकता है।

9 नवंबर तक हर जोन में विशेष टीम

दीपावली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पूर्व एवं पश्चिम शहर संभाग ने 9 नवंबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। कंपनी कर्मचारियों के साप्ताहिक और सामान्य अवकाश निरस्त किए गए हैं। जोनों में एफओसी, एलटीआर टीम और पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है।

चरक भवन में 10 बेड बर्निंग केस के लिए

आतिशबाजी से होने वाले हादसे को देखते हुए चरक भवन में 10 बेड का बर्न वार्ड आरक्षित रखा गया है। इसमें बर्न इंजुरी, आंखों की चोट, हाथ-पैर में चोट, कानों को नुकसान और पटाखों के धुएं से होने वाली श्वसन संबंधी समस्याओं के उपचार की व्यवस्था रहेगी।

इमरजेंसी में इन नंबर पर संपर्क करें डॉ. विक्रम रघुवंशी- ८७७०४७५८०६

नगर निगम की खास व्यवस्था : आज रात

उतरेंगे सफाई मित्र, कल चकाचक मिलेगा शहर आतिशबाजी से होने वाले कचरे को समेटने के लिए नगरनिगम ने खास व्यवस्था की है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने सफाई मित्रों और अफसरों के साथ स्टैंडअप मीटिंग में दीपावली की मध्य रात्रि से ही शहर में सफाई शुरू करने का कहा है। निगम ने टारगेट रखा है कि सोमवा की सुबह तक पूरा शहर चकाचक हो जाए। सफाई मित्रों, कचरा कलेक्शन वाहन और अन्य संसाधनों के साथ स्वास्थ्य विभाग का अमला रात से ही सक्रिय रहेगा।

इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं उपायुक्त संजेश गुप्ता- ९३४०८७६७२६, अपर आयुक्त पवनकुमार सिंह ९८२६६४३२७२ को कॉल किया जा सकता है।

इन नंबरों पर ले सकते हैं मदद

बिजली कंपनी के पूर्वी शहर के नंबर

  • महानंदा जोन 0734-2920115
  • महाश्वेता जोन 0734-2920113
  • कियोस्क जोन 0734-2920112
  • मक्सी रोड जोन 0734-2920118

पश्चिम शहर के यह हैं नंबर

  • वल्लभ नगर जोन 0734-2990745
  • खेड़ापति जोन 0734-2990748
  • नई सडक़ जोन 0734-2990746
  • छत्री चौक जोन 0734-2990751
  • कार्तिक मेला जोन 0734-2990749

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें