Popup Image

आज से दो दिन शहर में रहेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

बाजार का भ्रमण करने की संभावना, घर पर करेंगे पूजन

Advertisement

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव दो दिन शहर में रहेंगे। वह घर पर महालक्ष्मी पूजन करने आ रहे हैं। वे डेंडिया-मेंढिया में सार्वजनिक भवन का शुभारंभ करेंगे। शाम को वे बाजारों का भ्रमण भी कर सकते हैं और प्रबुद्धजन से मुलाकात भी।

सोमवार को उनके कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह ८ बजे तिलकेश्वर गोशाला में गोवर्धन पूजन से होगी। सुबह ८ बजे वे गोशाला में पूजन करने जाएंगे। करीब दो घंटे तक यह पूजन चलने की उम्मीद है। यहां से वे भोपाल जाएंगे और दोपहर करीब २ बजे फिर से उज्जैन लौटेंगेे। करोहन में होने वाले भाजपा उज्जैन ग्रामीण के कार्यकर्ता सम्मेलन में वह हिस्सा लेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को सीएम डेंडिया-मेंढिया में भवन का शुभारंभ करेंगे। शाम को वे बाजार का भ्रमण भी कर सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें