क्रांतिकारी गुरदास अग्रवाल की जयंती मनाई

उज्जैन। अमर क्रांतिकारी गुरदास राम अग्रवाल की जयंती अग्रवाल जेसीस द्वारा मनाई गई। जेसीस अध्यक्ष महेश अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि गुरदास राम अग्रवाल पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले थे।

Advertisement
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अग्रवाल पंचायत न्यास अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि आजादी के आंदोलन में अनेकानेक ऐसे क्रांतिकारी हुए हैं जिनका इतिहास के पन्नों में कहीं नाम नहीं है ना ही इनकी प्रतिमाएं चौराहों पर लगाई गई है और ना ही देश उन्हें याद करता है।
अभय मराठे ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत जगदीशचंद्र गोयल, संजय अग्रवाल, जय किशन अग्रवाल, विजय गोयल, प्रतीक अग्रवाल ने किया।
Advertisement
Advertisement









