खेत पर करंट लगने से बालक की मौत

आगर-मालवा। आगर मालवा के जैतपुरा गांव में रविवार दोपहर खेत पर करंट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। कान्हा नाम का यह बच्चा पानी की मोटर के लिए बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आ गया था।
Advertisement
कानड़ पुलिस के मुताबिक, कान्हा पिता मुकेश फुलेरिया खेत पर गया था। बताया जा रहा है कि मोटर के तार में एक जगह कट लगा हुआ था। जैसे ही उसका पैर तार पर पड़ा, वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement









