Popup Image
Advertisement

घर के बाहर से एक्टिवा चोरी कर पैदल ही ले गया चोर

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर के बाहर से एक्टिवा चुराकर उसे पैदल ही ले गया। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

Advertisement

दरअसल, वारदात त्रिवेणी सेफ्रॉन कॉलोनी की है। यहां रहने वाले अभिषेक राव की एक्टिवा ३१ मई की रात घर के बाहर से चोरी हो गई। अगले दिन १ जून को सुबह उन्होंने देखा तो एक्टिवा नदारद थी।

उन्होंने आसपास काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें सफेद शर्ट पहने एक शख्स आता दिखाई दे रहा है जो पहले कार में तांकझांक करता है और बाद में एक्टिवा को पैदल ही चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है। उन्होंने चिमनगंज मंडी थाने में आवेदन दिया है। घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है क्योंकि क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

Advertisement

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें