Popup Image
Advertisement

जैसलमेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट मौसम बिगडऩे से केदारनाथ यात्रा रुकी

नईदिल्ली, एजेंसी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में पिछले 15 दिन से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। आंधी, बारिश और ओले गिरने से इन राज्यों में पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। आज भी हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, राजस्थान समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

Advertisement

हालांकि, शनिवार को देश के 36 शहरों में पारा 40डिग्री से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र के विदर्भ में तापमान अभी भी 44 डिग्री से ज्यादा है। यहां का चंद्रपुर (चांदा) 44.8 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा। राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में रेतीला तूफान आया। इसका असर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में रहा। इस रेतीले तूफान की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से हुई थी। बवंडर को पाकिस्तान की ओर से उठी तेज धूलभरी हवाओं ने रफ्तार दी थी। रेतीले तूफान के कारण दिन में अंधेरा छा गया। हवा के साथ आई रेत घरों में भर गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें