Advertisement

ज्ञानवापी मामले में HC का बड़ा फैसला, जारी रहेगा ASI का सर्वे

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को कुछ शर्तों के तहत ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण करने की अनुमति दी है। यह फैसला हिंदू पक्ष के लिए बड़ी जीत है।

 

Advertisement

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मस्जिद के एएसआई सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी। माना जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि न्याय दिलाने के लिए मस्जिद का सर्वेक्षण जरूरी है. हिंदू पक्ष ने तुरंत सर्वे शुरू करने की अपील की है.

ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले विष्णु शंकर जैन ने एएनआई को बताया कि “इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का एएसआई सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। सत्र न्यायालय के आदेश को उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा।”

Advertisement

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एएनआई को बताया कि “हमें उम्मीद है कि न्याय होगा क्योंकि यह मस्जिद लगभग 600 साल पुरानी है और मुसलमान पिछले 600 सालों से वहां नमाज अदा करते आ रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि देश के सभी पूजा स्थलों पर पूजा स्थल अधिनियम लागू किया जाए। मुस्लिम पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने के बारे में सोचेगा।”

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें