डोम बनाने के लिए उखाड़े जा रहे पेवर ब्लॉक

जेसीबी की मदद ली जा रही, अंतिम दौर में चल रहा काम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोठी रोड स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में मुक्ताकाशी मंच के सामने स्थायी डोम बनाने के लिए पेवर ब्लॉक उखाड़े जा रहे हैं। इसके लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। मंगलवार को काम लगभग अंतिम चरण में पहुुंच गया। अगले माह से यहां उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) निर्माण की कार्रवाई शुरू करेगा।
दरअसल, लंबे समय से डोम निर्माण की योजना अटकी हुई थी लेकिन अब इसका काम शुरू हो गया है। यहां विभिन्न कार्यक्रमों को करवाने के लिए हर बार अस्थायी डोम का निर्माण किया जाता है जिस पर सरकार के करोड़ों रुपए खर्च होते हैं और अस्थायी डोम बनाने और उसे वापस खोलने में भी काफी वक्त लगता है। इसी के चलते अब स्थायी निर्माण किया जा रहा है ताकि अस्थायी डोम बनाने पर खर्च होने वाली राशि का इस्तेमाल अन्य कार्यों में किया जा सके।
अकादमी परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच के सामने स्थायी डोम बनाने के लिए पेवर ब्लॉक्स उखाड़े जा रहे हैं। यह काम यूडीए और संस्कृति विभाग मिलकर कर रहे हैं। इसमें कालिदास अकादमी शामिल नहीं है।
– गोविंद गंधे, निदेशक, कालिदास संस्कृत अकादमी









